देहरादून – राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू तीन दिवसीय देहरादून दौरे पर थीं। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये। यातायात व्यवस्था का जायजा लेने कप्तान खुद सडकों पर उतरे। यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन में पूर्ण मनोयोग के साथ लगे पुलिसकर्मियों की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया।
आज वीवीआईपी भ्रमण के पश्चात सड़कों पर बड़े यातायात के दबाव को कम करने और यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए एसएसपी नू खुद सडकों पर उतरकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन में लगे पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इस दौरान यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए पूर्ण मनोयोग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए एसएसपी द्वारा उनका उत्साहवर्धन किया गया, साथ ही इसी समर्पण भाव के साथ भविष्य में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिये उन्हें प्रोत्साहित किया गया।