देहरादून : थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को थाना नेहरू कालोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
बता दें कि 25 मार्च को वादिनी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर तहरीर दी की उनकी 03 वर्षीय पुत्री के साथ पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर अंतर्गत धारा 65 (2) बीएनएस व 5(ड)/06 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता और गम्भीरता को देखते हुए देहरादून एसएसपी ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। गठित टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और मुखबिर की सूचना पर 26 मार्च को अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से अभियुक्त जॉनी पुत्र रवि निवासी सपेरा बस्ती मोथरोवाला को गिरफ्तार किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
जॉनी पुत्र रवि निवासी सपेरा बस्ती, मोथरोवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 34 वर्ष
पुलिस टीम
1- उ0नि0 प्रवीण पुंडीर, चौकी प्रभारी बाईपास
2- म0उ0नि0 स्मृति रावत
3- म0का0 रजनी नेगी
4- का0 बृजमोहन कनवासी
5- का0 नीरज