Home / उत्तराखंड / देहरादून / ऋषिकेश से बड़ी खबर, महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार

ऋषिकेश से बड़ी खबर, महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार

ऋषिकेश के शिवाजी नगर की गली नंबर 16 में घर में अकेली रहने वाली एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमले पर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का शब्द कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक शनिवार रात 9:30 बजे स्थानीय लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। आवाज सुनते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। देखा हमलावर मौके से भाग रहा है और घर के अंदर एक महिला लहू लुहान फर्श पर पड़ी है। यह दृश्य देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना के आधार पर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा। जानकारी के आधार पर पहले सीओ और फिर एसपी भी घटनास्थल कर निरीक्षण करने के लिए पहुंची। पूछताछ में लोगों ने बताया कि महिला का नाम 32 वर्षीय प्रीति रावत है और वह घर में अकेली रहती थी। महिला का 8 साल का बेटा है जो अपने नाना नानी के घर रहता है। महिला एम्स में आउटसोर्स कर्मचारी है। फिलहाल वारदात क्यों हुई है इसका पता नहीं चला है।

फोरेंसिक की टीम ने भी मौके पर आकर नमूने जांच के लिए एकत्रित किए हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। कोतवाल का कहना है कि एसओजी की मदद मामले के खुलासे को ली जा रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द से जल्द हमलावर को गिरफ्तार किया जाएगा। मृतक महिला मूल रूप से यमकेश्वर की रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *