देहरादून अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है आए दिन यहां कोई न कोई अपराध हो रहा है लूट डकैती हत्या जैसे मामले आए दिन सामने आ रहे हैं ताजा मामला प्रेम नगर का है जहां 70 वर्षीय महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई।
हत्या की सूचना मिलते ही SP सिटी सहित मौके पर प्रेमनगर पुलिस पहुची। मौके पर पहुंची पुलिस हत्या के पीछे की वजह के बारे में जानकारी जुटा रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड स्थित घर मे बुजुर्ग महिला अकेली रहती थी।
जानकारी के मुताबिक मृतक बुजर्ग महिला की दो बेटियां गाजियाबाद में रहती है। पुलिस द्वारा बेटियों से संपर्क किया जा रहा है।
हत्या के पीछे रंजिश या कोई अन्य वजह के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। फिलहाल घटनास्थल पर लूट पाट की स्थिति नही घर मे सब सामान जस का तस है। 70 वर्षीय मंजीत कौर मृतक महिला का नाम बताया जा रहा है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के विंग नंबर 1 की है घटना।।