देहरादून : महिला अपराधों समेत चैन और मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं को लेकर देहरादून पुलिस गंभीर है। इसी कड़ी में कोतवाली डालनवाला पुलिस ने महिला का मोबाइल फोन छीनकर भागने वाले व्यक्ति को तुरंत कार्यवाही कर आधे घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया।साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटी को सीज किया
दरअसल 23 फरवरी को समय करीब 8:30 बजे सिटी कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा सूचना दी गयी कि स्कूटी सवार एक अज्ञात युवक एक महिला का मोबाइल छीन कर चंद्रलोक कॉलोनी हाथीबड़कला से सालावाला की तरफ भागा है, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक डालनवाला द्वारा तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक किये गये व अभियुक्त की तलाश हेतु थाना क्षेत्र के सभी प्वाइंटों पर चैकिंग अभियान चलाया गया व वादिनी/पीड़िता प्रिया सिंह पुत्री नागेंद्र सिंह निवासी चंद्रलोक कॉलोनी लेन नं01, डालनवाला, देहरादून की तहरीर पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या- 35/2026 धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
मुकदमा की विवेचना हाथीबड़कला चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक सतबीर भंडारी को दी गई जिसमें विवेचक द्वारा माल मुलजिमान की तलाश करते हुए नयागांव रोड से अभियुक्त अमन गोस्वामी पुत्र शिव शंकर गोस्वामी निवासी D6 सर्वे स्टेट हाथी बड़कला देहरादून उम्र 26 वर्ष मूल पता ग्राम पाराशरी जिला दतिया मध्य प्रदेश को वादिनी के मोबाइल आईफोन 13 प्रो के साथ व घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ 24 फरवरी को चैकिंग के दौरान आधे घण्टे के अन्दर नया गांव हाथीबड़कला देहरादून से गिरफ्तार किया गया। मोबाइल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्त गण को नियमानुसार मा0न्या0 के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त गण का विवरण
अमन गोस्वामी पुत्र शिव शंकर गोस्वामी निवासी D6 सर्वे स्टेट हाथी बड़कला देहरादून उम्र 26 वर्ष मूल पता ग्राम पाराशरी जिला दतिया मध्य प्रदेश
अभियुक्त अमन गोस्वामी का आपराधिक इतिहास
अभियुक्त उपरोक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अभियुक्त से बरामद माल
1- 01 आईफोन 13 प्रो रंग गोल्डन
2- घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटी सं0- UK07FP1264
पुलिस टीम
1- व0उ0नि0 कुलेन्द्र सिंह रावत, कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून,
2- उ0नि0 सतबीर सिंह, चौकी प्रभारी हाथीबड़कला, कोतवाली डालनवाला, देहरादून,
3- कानि0 238 सत्यम कुमार, कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून,
4- कानि0 1688 अनिल कुमार, कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून,








