खुशखबरी : इस भर्ती में अब नहीं होगी लिखित परीक्षा, इतने पदों पर होने जा रही है भर्ती

उत्तराखण्ड के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी हे। बता दें कि होमगार्ड की भर्ती में अब लिखित परीक्षा के प्रविधान को खत्म कर दिया गया है। शारीरिक दक्षता में हासिल नंबरों और संबंधित श्रेणी के लिए नियत अधिमान अंकों के योग के आधार पर आरक्षण नियमों के तहत अंतिम मैरिट सूची बनाई जाएगी।

ये भर्ती अगस्त महीने में होगी और यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। सीएम धामी की घोषणा के बाद शासन ने महिला होमगार्ड के 330 पदों की भर्ती के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। प्रदेश के 10 जिलों में भर्ती प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू होगी, जिसमें 21 अगस्त तक आवेदन मांगे जाएंगे।

ये भर्ती दो चरणों में होगी। इसके बाद 23 अगस्त से डॉक्यूमेंट की जांच और 1 सितंबर से फिजिकल शुरू होगा। पहले चरण मे 6 जिले और दूसरे चरण में 4 जिले शामिल होंगे। यह पहली बार है जब भर्ती परीक्षा में लिखित परीक्षा नहीं होगी।

होमगार्ड के असिस्टेंट कमांडेंट राजीव बलोनी ने भर्ती के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 10 जिलों में जहां महिला प्लाटून नहीं है वहां 330 पदों (320 महिला होमगार्ड स्वयंसेवक और 10 प्लाटून कमांडर) के लिए भर्ती को स्वीकृति मिली है।

पूर्व में होमगार्ड पुरुष और महिला भर्ती में शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास थी, लेकिन इस बार 10वीं पास है। भर्ती, जिला कमांडेंट होमगार्ड की अध्यक्षता में गठित समिति की देखरेख में होगी। समिति में एक सदस्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एक सदस्य जिलाधिकारी की ओर से नामित किया जाएगा।

भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 व अधिकतम आयु 40 होनी चाहिए। शैक्षिक अर्हताओं के लिए 10 अंक, अन्य अर्हताओं जिसमें एनसीसी के लिए अधिकतम पांच अंक, कुशल खिलाड़ी के लिए पांच अंक, कुशल वाहन चालक के लिए पांच अंक, होमगार्ड विभाग के वैतनिक एवं अवैतनिक के सदस्यों के लिए पांच अंक निर्धारित किए गए हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा 30 अंकों की होगी, जबकि कुल परीक्षा 60 अंकों की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *