उत्तराखंड के 81 लाख से ज्यादा वोटर चुनेंगे सरकार, जानिए किस जिले में कितने मतदाता और कितने युवा वोटर्स

उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान है और प्रदेश की 81 लाख से अधिक वोटर प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। बता दें कि 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता अगले पांच साल के लिए अपनी सरकार चुनेंगे। आपको बता दें कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की और अहम जानकारियां दी। मिली जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को 11,647 बूथों पर वोट डाले जाएंगे जिनमें 24 बूथ ऐसे हैं जो कि सर्दियों में पलायन करने वालों के लिए बनाए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि इस बार के चुनाव में 11697 बूथ बनाए गए हैं। पहले इनकी संख्या 11627 थी, जिसमें बूथों पर ज्यादा संख्या होने के चलते सहायक बूथ जोड़े गए हैं। प्रदेश में कुल 8624 मतदान केंद्र होंगे, जिसमें 156 मॉडल बूथ होंगे। इन मॉडल बूथों पर सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। सखी पोलिंग बूथों की संख्या 101 होगी, जिनमें पूरा पोलिंग स्टाफ महिलाओं का होगा। प्रदेश में छह ऐसे बूथ होंगे, जिनमें सभी दिव्यांग अधिकारी व कर्मचारी होंगे।

किस जिले में कितने मतदाता

उत्तरकाशी- 2,36,547
चमोली- 2,99,044
रुद्रप्रयाग- 1,93,504
टिहरी गढ़वाल- 5,31,491
देहरादून- 14,87,775
हरिद्वार- 14,20,182
पौड़ी गढ़वाल- 5,79,726
पिथौरागढ़- 3,83,092
बागेश्वर- 2,17,620
अल्मोड़ा- 5,40,561
चंपावत- 2,03,256
नैनीताल- 7,75,899
ऊधमसिंह नगर- 13,03,476

30 से 39 आयु वर्ग के सबसे ज्यादा मतदाता
18-19 साल- 1,65,338
20-29 साल- 17,51,706
30-39 साल- 22,27,383
40-49 साल- 16,09,296
50-59 साल- 11,29,596
60-69 साल- 7,30,030
70-79 साल- 4,00,293
80 साल से ऊपर- 1,58,621

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *