देहरादून के यूट्यूबर कपल के रिश्ते से खुश था परिवार, गर्वित के ASI पिता वर्तमान में CO सिटी के चालक, क्या दोनों के बीच हुआ था झगड़ा?

देहरादून से हरियाणा के बहादुरगढ़ शिफ्ट हुए गर्वित और नंदिनी दोनों अपनी लिव इन में रहते थे। बीते दिन दोनों की सातवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गयी।

वही जानकारी मिली है कि यूट्यूबर गर्वित के पिता उत्तराखण्ड पुलिस में हैं। सूबेदार सिंह पुलिस में एएसआई हैं और वर्तमान में सीओ सिटी के चालक हैं। गर्वित का परिवार शिमला बाईपास रोड स्थित दून एन्क्लेव में रहता है। उनका बड़ा बेटा भी पुलिस में है और प्रयागराज में तैनात हैं। गर्वित सबसे छोटा बेटा था।

गर्वित ने पढ़ाई के बाद व्लॉग और रील्स बनाने लगा। लंबे समय से गर्वित तपोवन की रहने वाली नंदिनी के साथ लीव ईन रहता था जो गर्वित के साथ वीडियो बनाती थी। दोनों के परिवार वाले इनके रिश्ते से खुश थे। दोनों परिवार वालों को इनके लिव इन की जानकारी थी।गर्वित के पिता सूबेदार सिंह पुलिस में एएसआई हैं और वर्तमान में सीओ सिटी के चालक हैं।

जानकारी मिली है कि गर्वित तीन दिन पहले ही अपने घर आया था। शुक्रवार रात को उसको एक फोन आया और वो तुरंत बहादुरगढ़ के लिए निकल गया। परिवार वालों ने ही उसे आईएसबीटी तक छोड़ा।इतना ही नहीं बहादुर गढ़ पहुंचने पर उसने घर में फोन करके इसकी जानकारी भी थी। परिवार वाले यही सोच रहे थे कि बेटा सही सलामत पहुँच गया लेकिन उन्हें क्या पता था कि बेटे की मौत हो गयी है।

शनिवार सुबह करीब 8 बजे परिवार को फोन आया कि गर्वित और नंदिनी की बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई है। दोनो परिवार वाले वहाँ पहुंचे फिलहाल पुलिस जांच कर रही हे कि आखिर दोनो की मौत की असल वजह क्या है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *