देहरादून की नेहरू कॉलोनी पुलिस ने फर्जी बीएएमएस डिग्री मामले में बीसवीं गिरफ्तारी की है।
बता दे कि थाना नेहरू कॉलोनी पर पंजीकृत मुकदमे की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी द्वारा संपादित की जा रही है जिसमें अब तक कुल 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस मामले मे 9 मई 2023 को गठित विशेष जांच दल ने एक और चिकित्सक को गिरफ्तार किया जिसने राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस कर्नाटका बंगलुरु से फर्जी डिग्री प्राप्त कर भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड में पंजीकरण कराया था। साक्ष्य संकलन के बाद फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस मामले में अब तक कुल 20 गिरफ्तारियां की जा चुकी है व अन्य संदिग्ध अभियुक्तों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गयी है।
क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि मुकदमा से संबंधित अन्य फर्जी चिकित्सकों के संबंध में समस्त जानकारी जुटा ली गई है व गिरफ्तारी के लिए 3 टीम नियुक्त की गई है शीघ्र समस्त चिकित्सकों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्त चिकित्सक का विवरण
1- आसिफ अंसारी पुत्र ईनाम अंसारी निवासी मो0 छिपयान अण्डों वाली गली कोतवाली नगर सहारनपुर उम्र 40 वर्ष
पुलिस टीम
01- सर्वेश पंवार पुलिस अधीक्षक अपराध
02- अनिल जोशी क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी
03- लोकेंद्र बहुगुणा थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी
04-उपनिरीक्षक अमित ममगाईं
05-अपर उपनिरीक्षक पंकज
का आशीष राठी
का ललित SOG
का पंकज SOG










