देहरादून : बीते दिन सहस्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ कॉलेज के बाहर डी फार्मेसी की छात्रा की उसी केसाथ पढ़ने वाले छात्र ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसे पुलिस ने आईएसबीटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी इस मामले का कुछ देर में खुलासा करने वाले हैं।अब जो जानकारी मिली है उसके अनुसार मामला एक तरफा प्यार का है। आरोपी छात्रा को परेशान करता था। वंशिका ने इसके बारे में सीनियर छात्रों को बताया था। जानकारी मिली है कि कुछ छात्रों ने कुछ दिन पहले आरोपी आदित्य की पिटाई की थी। कहीं हत्या की वजह ये रंजिश तो नही?
आपको बता दें कि बीती शाम कॉलेज के गेट के बार आदित्य ने अपनी सहपाठी वंशिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जानकारी मिली है कि इससे पहले आदित्य कॉलेज के अंदर गया था लेकिन वंशिका के ना मिलने पर वो कॉलेज गेट पर उसका इंतजार करने लगा। जैसे ही वंशिका बाहर आई उसने उसे बाइक में बैठने को कहा लेकिन वो नहीं बैठी. इसके बाद आदित्य ने वंशिका के सिर पर गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी मिली है कि आरोपी आदित्य छात्रा को कुछ समय से परेशान कर रहा था। जैसे ही इसकी सूचना कालेज के सीनियर छात्रों को मिली तो उन्होंने आरोपी आदित्य की पिटाई कर दी थी। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी रंजिश के चलते आदित्य ने वंशिका को मारा। मृतका के परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया है और जमकर हंगामा किया। मृतका के परिजनों का कहना है कि बेटी की हत्या की जानकारी उनको कॉलेज प्रबंधन ने नही दी।










