देहरादून : उत्तराखंड से दुखद खबर है।
राज्य आंदोलनकारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन
बड़ी खबर के अनुसार राज्य आंदोलनकारी, उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का उनके आवास पर निधन हो गया है। वह 79 वर्ष के थे।
जानकारी के मुताबिक दिवाकर भट्ट पिछले 10 दिनों से देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी स्थिति लगातार गंभीर बनी रही। कल डॉक्टरों ने उपचार के विकल्प समाप्त होने की बात कहते हुए हाथ खड़े कर दिए थे। इसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए थे।
करीब 30 मिनट पहले उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली।
राज्य आंदोलन के फील्ड मार्शल कहे जाने वाले दिवाकर भट्ट के निधन से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है।









