देहरादूनः-उत्तराखण्ड प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. मंजुल माजिला के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में करन माहरा ने कहा कि स्व. माजिला लम्बे समय से पत्रकारिता जगत से जुड़े रहे। स्व. मांजिला के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए करन माहरा ने कहा कि स्व0 माजिला जी ने पत्रकारिता जगत को जो सेवायें दी हैं उसके लिए उन्हंे सदैव याद किया जाता रहेगा। ईश्वर स्व0 मांजिला जी की आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, महिला कांग्रेस कमेेटी के अध्यक्षा ज्योति रौतेला, प्रदेश महामंत्री विरेन्द्र पोखरियाल, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी, महेन्द्र सिह नेगी गुरू जी, परवीन त्यागी, प्रवक्ता सुनीता प्रकाश, मोहन काला, गोपाल सिंह गडिया, पार्षद रोविन त्यागी,आदि ने भी स्व. माजिला के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।