हरादून : उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर है. बता दें कि भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है. भाजपा ने बदरीनाथ से पूर्व विधायक रहे महेंद्र भट्ट को पार्टी की कमान सौंप दी है. महेंद्र भट्ट अब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे.
आपको बता दें कि बीते दिन बुधवार को पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि कुछ नया होने वाला है. और हुआ भी वही. पार्टी ने महेंद्र भट्ट को कमान सौंपी,. इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष की कमान मदन कौशिक के हाथों में थी। विधानसभा चुनाव के बाद से कौशिक के स्थान पर गढ़वाल मंडल के किसी ब्राह्मण नेता को संगठन की कमान सौंपे जाने की चर्चाएं थीं।