उत्तराखंड से बड़ी खबर, कांग्रेस को झटका, विधायक ने थामा बीजेपी का दामन

देहरादून : उत्तराखंड भाजपा के लिए बड़ी खबर है और वहीं कांग्रेस के लिए दिल्ली से झटके भरी खबर है। बता दें कि कांग्रेस से विधायक राजकुमार ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें कि विधायक राजकुमार ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। आज सुबह ही सीएम धामी दिल्ली के लिए रवाना हुए थे तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि पुरोला विधायक राजकुमार सीएम की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण करेंगे औऱ हुआ भी वही। बता दें कि कांग्रेस के विधायक ने घर वापसी कर ली है और वो अब भाजपा के हो चले हैं। सदस्यता ग्रहण करने के दौरान सीएम धामी समेत प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और अनिल बलूनी मौजूद रहे।

इस दौरान राजकुमार ने अनिल बलूनी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा अनिल बलूनी को जिस विकास कार्य के लिए अनुरोध किया उन्होंने हमेशा उनके अनुरोध को गंभीरता से लिया और काम को किया। आपको बता दें कि बीते दिन ही धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह ने भाजपा का दामन थामा तो वहीं आज पुरोला से कांग्रेस विधायक ने भाजपा का हाथ थाम लिया है जो की कांग्रेस के लिए झटके भरी खबर है।

बता दें कि चुनाव से पहले दल बदलना लगातार जारी है। लेकिन कांग्रेस के लिए लगातार झटके भरी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के विधायक लगातार कम हो रहे हैं तो वहीं भाजपा में भी बगावत के सुर छिड़े हुए हैं। आज रायपुर से विधायक उमेश काऊ के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने महा पंचायत आयोजित की है जिसके बाद कोई बड़ी खबर सामने आ सकती है। हर कोई यहीं सवाल कर रहा है कि क्या उमेश काऊ कांग्रेस में शमिल होंगे? हरक सिंह भी उनका समर्थन कर चुके हैं और सतपाल महाराज भी…तीनों पूर्व कांग्रेसी हैं ऐसे में दोनों कैबिनेट मंत्रियों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि निष्कर्ष क्या निकलता है ये तो भाजपा संगठन ही तय करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *