Home / बड़ी खबर / उत्तराखंड से बड़ी खबर : PM मोदी की रैली में कांग्रेस का दिग्गज चेहरा थामेगा भाजपा का हाथ

उत्तराखंड से बड़ी खबर : PM मोदी की रैली में कांग्रेस का दिग्गज चेहरा थामेगा भाजपा का हाथ

देहरादून : पीएम मोदी का आज देहरादून दौरा है। कुछ ही देर में वो देहरादून पहुंचने वाले हैं। वहीं इस बीच कांग्रेस में बैचेनी बढ़ गई है क्योंकि खबर है कि कांग्रेस का कोई दिग्गज भाजपा का दामन थाम सकता है। जी हां सूत्रों के अनुसार किशोर के कुछ करीबी भी शनिवार की रैली को लेकर खासे सक्रिय हैं। वो अपने पुराने साथियों को रैली में शरीक होने के लिए सहमत करने की कोशिश भी कर रहे हैं। किसी वक्त किशोर के खास रहे एक वरिष्ठ नेता ने भी इसकी पुष्टि की। किशोर समर्थक उनके अपमान और उपेक्षा को मुद्दा बना रहे हैं। किशोर पिछले काफी समय से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें वक्त नही मिल पा रहा है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा का दामन थाम सकते हैं, इसे लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं गर्म हैं। हालांकि इसे लेकर दोनों ओर से ही चुप्पी साधी गई है। भाजपा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी के दून दौरे के दौरान कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं के शामिल होने के संकेत दे रहे हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कांग्रेस के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर कर सकते हैं. बता दें कि उन्होंने कांग्रेस पर अनदेखी का आरोप लगाया था। किशोर ने 2017 की हार का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष हरीश रावत को निशाने पर लिए हुए हैं। हरीश रावत ने किशोर की टिप्पणी पर नसीहत और चेतावनी भी दी थी। किशोर उपाध्याय इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में इस पर भी कटाक्ष करने से नहीं चूके.

Uttarakhand: Media And Congress Leaders Kept Searching For Kishore Upadhyay ANN | Uttarakhand: दिन भर किशोर उपाध्याय को ढूंढते रहे मीडिया और कांग्रेस के नेता, जानें- क्या है मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *