देहरादून : कुछ अखबारों में दून इंटरनेशनल स्कूल के बाहर एक छात्रा के अपरहण की खबर प्रकाशित की गई जो की झूठी खबर है। इस खबर का खुद दून इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य ने खंडन किया। स्कूल के बाहर का सीसीटीवी कैमरे कि फुटेज भी सामने आई है जिसमे ऐसी कोई घटना होते नहीं दिखाई दी।
उन्होंने कहा कि मीडिया में यह झूठी खबर फैलाई गई है कि शनिवार, 7 फरवरी, 2026 को स्कूल परिसर के बाहर एक छात्रा के अपहरण का प्रयास किया गया। इस तरह की किसी भी घटना का घोर खंडन किया जाता है और इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। स्कूल परिसर और उसके आसपास का इलाका सुरक्षित है, पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और बच्चों की अतिरिक्त सुरक्षा के लिए स्कूल परिसर के अंदर और बाहर सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
सीसीटीवी फुटेज से साफ से कि गांधी शताब्दी हॉस्पिटल गेट पर महिला patient थी जिसके हाथ में पानी की बोतल भी थी,सिर्फ कुछ स्टूडेंट्स जो जा रहे थे उनसे पूछा कि स्कूल में पढ़ाई कैसी होती और कितनी फीस है।











