देहरादून : थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने पोक्सो के मामले में 2 वर्षों से जमानत के बाद फरार तीन वारंटी पंजाब से गिरफ्तार किए। आरोपी संदीप की गिरफ्तारी के लिए नेहरू कॉलोनी पुलिस की टीम ने 3 दिन से लुधियाना में डेरा डाला था।
थाना नेहरु कॉलोनी में तीनो के खिलाफ363/366/368/376/115/504/506 आईपीसी और 3/4/16/ 17 पोक्सो अधिनियम में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी संदीप सिंह उर्फ कोलगेट पुत्र कुलवंत सिंह निवासी दीप नगर अजबपुर कलां देहरादून हाल निवासी बेगू वाला थाना दोराहा जिला लुधियाना पंजाब, रजनी पत्नी बलविंदर सिंह औ निवासी उपरोक्त, विंदर कौर पत्नी कुलवंत सिंह निवासी उपरोक्त जो की मा0 न्यायालय से जमानत मिलने के बाद देहरादून से फरार होकर लुधियाना पंजाब में निवास कर रहे थे।
वह लगातार न्यायालय में अपनी उपस्थिति से बच रहे थे। न्यायालय द्वारा उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे जिसके क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा गठित विशेष टीम ने आरोपियों को लुधियाना पंजाब से गिरफ्तार किया गया है जिन्हें आज न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम
1.उप निरीक्षक सतवीर भंडारी, चौकी प्रभारी, डिफ़ेंस कॉलोनी
2.आरक्षी वरुण खंडूरी
3.आरक्षी बृजमोहन