चंपावत : आज उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी पर अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
इसी के तहत चंपावत में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में महिला भाजपा मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनके पास अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में काेई साक्ष्य हैं तो कोर्ट में प्रस्तुत करें। सिर्फ बयानबाजी करते हुए आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति ठीक नहीं है। इस दौरान भाजपा नेता गोविन्द सामंत समेत महिला मोर्चा की नेत्रियां मौजूद रही।












