हरिद्वार
हरिद्वार जीएसटी दफ्तर में रिश्वत का खेल बेनकाब, सतर्कता टीम की ट्रैप कार्रवाई में कर्मचारी गिरफ्तार।
उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने छापेमारी कर डाटा क्लर्क प्रमोद सेमवाल को 20 हजार रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा।
बंद हो चुकी कंपनी के टैक्स निस्तारण के नाम पर पीड़ित से कथित तौर पर मांगी जा रही थी रिश्वत की रकम।
शिकायत मिलते ही सतर्कता टीम ने जाल बिछाया और कार्यालय के भीतर ही पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ तेज, जांच इस बात पर भी कि क्या घूसखोरी का नेटवर्क और कर्मचारियों तक फैला है।
अब नजर जांच पर क्या यह सिर्फ एक कर्मचारी का खेल था या सिस्टम के अंदर गहरी जड़ें जमा चुका है भ्रष्टाचार।









