आज ही निपटा लें बैंक संबंधी काम, 12 दिन रहेंगे बैंक बंद, जानिए किन राज्यों में नहीं होगा काम

आने वाले 12 दिन में सबसे अधिक बैंकों की छुट्टियां पड़ने वाली है। अलग-अलग राज्यों में अगले 12 दिनों में 11 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आपको भी बैंक ब्रांच जाकर काम करना है तो पहले छुट्टी की लिस्ट चेक कर लें, ताकि आपको परेशान न होना पड़े।त्योहारों की नौ छुट्टियों के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को भी बैंक बंद रहते हैं। कल 10 जुलाई दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। 11 जुलाई को रविवार के कारण बैंक बंद है। 11 से 18 जुलाई को अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के कारण बैंक बंद है। RBI के मुताबिक बैंकों की छुटियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से तय होती है, इसलिए जिन राज्यों में छुट्टियां तय की गई है, सिर्फ उन्हीं राज्यों में बैंकों में कामकाज नहीं होंगे।

भुवनेश्वर, ओडिशा में बैंक 12 जुलाई को बंद रहेंगे। ये रथ यात्रा के कारण है। उसी दिन, कांग के कारण इंफाल, मणिपुर में भी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा भानु जयंती और द्रुक्पा त्शेची को मनाने के लिए, पूरे सिक्किम में 13 जुलाई और 14 जुलाई को बैंक बंद रहेंगे।हरेला उत्सव के कारण, उत्तराखंड में बैंक 16 जुलाई को बंद रहेंगे। यू तिरोत सिंग दिवस और खारची पूजा के कारण अगरतला और शिलांग में बैंक 17 जुलाई को बंद रहेंगे। सिक्किम में 19 जुलाई को गुरु रिम्पोचे के थुंगकर त्शेचु के कारण बैंक बंद रहेंगे। बकरीद के कारण जम्मू और कोच्चि में बैंक बंद रहेंगे।

1.) 10 जुलाई 2021 – दूसरा शनिवार
2.) 11 जुलाई 2021 – रविवार
3.) 12 जुलाई 2021 – सोमवार – कांग (राजस्थान), रथ यात्रा (भुवनेश्वर, इम्फाल,)
4.) 13 जुलाई 2021 – मंगलवार – भानु जयंती (शहीद दिवस- जम्मू और कश्मीर, भानु जयंती– सिक्किम)
5.) 14 जुलाई 2021 – द्रुकपा त्शेची (गंगटोक)
6.) 16 जुलाई 2021- गुरुवार – हरेला पूजा (देहरादून)
7.) 17 जुलाई 2021 – खारची पूजा (अगरतला, शिलांग)
8.) 18 जुलाई 2021 – रविवार
9.) 19 जुलाई 2021 – गुरु रिम्पोछे के थुंगकर त्शेचु (गंगटोक)
10.) 20 जुलाई 2021 – मंगलवार – ईद अल अधा (देशभर में)
11.) 21 जुलाई 2021 – बुधवार – बकरीद (पूरे देश में)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *