भारत के ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को गुपचुप तरीके से शादी कर ली। उन्होंने 2 दिन बाद रविवार को देर रात 9.36 बजे सोशल मीडिया पर अपनी शादी की 3 तस्वीरें पोस्ट कीं। फोटोज देख उनके फैंस हैरान रह गये।
फोटो में उनकी पत्नी हिमानी, मां सरोज देवी और शादी का मंडप नजर आया।नीरज ने सोशल मीडिया पर लिखा, जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज और हिमानी की शादी का कार्यक्रम बहुत ही गुपचुप तरीके से रखा गया था। शादी में सिर्फ लड़का और लड़की के परिवार के करीबी सदस्य शामिल हुए। नीरज ने जो तस्वीरें शेयर कीं, उनमें परिवार के कुछ लोग ही साथ बैठे नजर आ रहे हैं। शादी की जानकारी परिवार के अलावा किसी और को नहीं थी।