Home / बड़ी खबर / बड़ी खबर : देश के लिए दुखद खबर, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन

बड़ी खबर : देश के लिए दुखद खबर, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन

कांग्रेस ही नहीं पूरे देश के लिए बड़ी दुखद खबर है। जी हां बता दे कि देश में आर्थिक सुधारों के प्रणेता माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज गुरुवार रात निधन हो गया। दिल्ली एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। यह कांग्रेस ही नहीं पूरे देश के लिए बड़ी क्षति है।

मिली जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उनको एम्स में भर्ती कराया गया था। 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे 92 वर्षीय मनमोहन सिंह ने एम्स में अंतिम सांस ली।

दिल्ली एम्स ने आधिकारिक बयान में बताया कि दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वह उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और 26 दिसंबर को वह घर पर अचानक बेहोश हो गए थे। इसके बाद घर पर उन्हें तत्काल उपचार दिया गया। बाद में उन्हें शाम 8.06 बजकर एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। इर संभव कोशिश के बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और रात 9.51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *