Home / उत्तराखंड / देहरादून / जेनी ने हरक पर लगाये गंभीर आरोप, भाजपा पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध, कांग्रेस में थोड़ी नैतिकता शेष तो हरक को पद और पार्टी से तत्काल निकाले- दीप्ति रावत भारद्वाज 

जेनी ने हरक पर लगाये गंभीर आरोप, भाजपा पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध, कांग्रेस में थोड़ी नैतिकता शेष तो हरक को पद और पार्टी से तत्काल निकाले- दीप्ति रावत भारद्वाज 

देहरादून । भाजपा ने कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत पर बलात्कार के आरोपों को बेहद गंभीर मानते हुए, पीड़िता के साथ पूर्णतया न्याय का भरोसा दिलाया है। प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत ने कांग्रेस को चुनौती दी कि यदि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के अंदर थोड़ी भी नैतिकता शेष है तो वह तत्काल बेटी के साथ अन्याय करने वाले अपने वरिष्ठ नेता को पद और पार्टी दोनों से बर्खास्त करे।

आज जेनी द्वारा लगाए आरोपों पर आधारित मीडिया सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमारा पहले से ही स्टैंड स्पष्ट था कि जो असल पीड़िता है उसका पक्ष सामने के आने के बाद ही सच पूरी तरह सामने आएगा। उसी क्रम में आज जेनी जी ने पूरे घटनाक्रम को स्पष्ट करते हुए जो सत्य और न्याय का रास्ता चुना है पार्टी उसका स्वागत करती है। हम भी चाहते हैं कि पीड़िता जैनी जी के साथ न्याय हो, हर व्यक्ति को न्याय मांगने का अधिकार है और जो विषय सामने आया है, अगर वो सरकार से सहयोग की अपेक्षा करेंगे तो सरकार अवश्य सहयोग करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर ऐसे व्यक्ति को बैठाया है जिसपर बलात्कार के गंभीर आरोपों लगे हुए हैं। उन्होंने चुनौती दिखाई यदि थोड़ी सी भी नैतिकता कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में है तो वह अपने आरोपी नेता को तत्काल पद और पार्टी दोनों से बाहर करें। क्योंकि मातृ शक्ति अन्याय को लेकर उनके झूठ की पोल अब पूरी तरह खुल गई है कि किस तरह उनकी पार्टी महिला शोषण के गुनाहगारों से भरी हुई है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *