Home / उत्तराखंड / देहरादून / ऋषिकेश में भाजपा ने किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आंगन उत्सव व ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के साथ बांटी खुशियाँ, अध्यक्ष भी रहे मौजूद

ऋषिकेश में भाजपा ने किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आंगन उत्सव व ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के साथ बांटी खुशियाँ, अध्यक्ष भी रहे मौजूद

ऋषिकेश के इंद्रा नगर में आज ‘आंगन उत्सव’ कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया।

ऋषिकेश में आंगन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी देने व उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भाजप महिला मोर्चा और स्थानीय प्रशासन द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” के तहत आयोजित किया जा रहा।

ऋषिकेश में भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई साथ ही बच्चों को फल व पोषण आहार वितरित किए। इसी के तहत ऋषिकेश के ऋषिकेश मंडल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता नयाल की अध्यक्षता में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व महिला मोर्चा अध्यक्ष रूचि भट्ट, क्षेत्र विधायक प्रेम चंद अग्रवाल, महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, पूर्व मेयर अनिता ममगई, जिला महामंत्री एवं महिला मोर्चा प्रभारी प्रतीक कालिया, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्योति सजवान, प्रदेश मंत्री एवं महिला मोर्चा जिला प्रभारी नेहा शर्मा, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, पार्षद राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश मंत्री कविता शाह ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।

इस कार्यक्रम का सुंदर संचालन जिला महामंत्री निर्मला उनियाल, जिला महामंत्री सूचित रावत, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष निवेदिता सरकार, महिला मोर्चा महामंत्री दुर्गा जिंदल, सुधा असवाल भाजपा ऋषिकेश मंडल महिला मोर्चा महामंत्री, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राजकुमारी पंत, उपाध्यक्ष मोनिका, उषा मंडल, कुसुम यादव, लक्ष्मी, जयंती बिष्ट, ज्योति पांडे, माधुरी, हिमानी, उषा जोशी एवं मेरे क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में आंगन बाड़ी कार्यकर्ता बहने नन्हे मुन्ने बच्चे एवं लाभार्थी महिलाएं उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *