Home / बड़ी खबर / देहरादून : बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा सीमेंट से भरा ट्रक, एक के मौत, शव क्षत विक्षत

देहरादून : बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा सीमेंट से भरा ट्रक, एक के मौत, शव क्षत विक्षत

 

देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई

आज सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना पटेल नगर को सूचना मिली हुई कि मोब्बेवाला के पास एक ट्रक दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल आपदा कंट्रोल, फायर सर्विस,ट्रैफिक कंट्रोल के साथ मौके पर पहुँचा। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि सिमेंट से भरा उक्त ट्रक एक बाईक सवार को टक्कर से बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया और कुछ दूर जाकर पलट गया।

ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है। शेष वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *