Home / उत्तराखंड / देहरादून / दून SSP की सख्ती हुडदंगियों पर पड़ती भारी, सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 को लिया हिरासत में

दून SSP की सख्ती हुडदंगियों पर पड़ती भारी, सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 को लिया हिरासत में

देहरादून : देहरादून एसएसपी की सख्ती हुडदंगियों पर भारी पड़ीपड़ी। सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालो की दून पुलिस नेखुमारी उतारी।9 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर की वैधानिक कार्यवाहीकार्यवाही की।

आज कोतवाली मसूरी पर सूचना प्राप्त हुई कि अम्बेडकर चौक के पास हरियाणा से आए कुछ युवक नगर पालिका द्वारा लगाए गए बैरियर के ऊपर चढकर तथा बैठकर बीच सड़क पर वीडियो बना रहे है तथा सार्वजनिक मार्ग में आवागमन बाधित करते हुए हुड़दंग मचा रहे हैं, जिन्हें स्थानीय दुकानदारों एवं राहगीरों द्वारा मना करने तथा रोकने पर उक्त युवकों द्वारा स्थानीय दुकानदारों के साथ गाली-गलौज करते हुए झगड़ा किया जा रहा है।

सूचना पर कोतवाली मसूरी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर कुछ युवकों द्वारा स्थानीय दुकानदारों तथा राहगीरों के साथ अभद्रता करते हुए लडाई-झगडा किया जा रहा था, जिससे मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा हुडदंग कर रहे 09 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।

हिरासत में लिये गये व्यक्तियों का विवरण

1- साहिल यादव पुत्र जीतेन्द्र कुमार पता- गणेश नगर, जयपुर, राजस्थान

2- अक्षय यादव पुत्र पवन पता- रेवाड़ी, विद्यानगर, उम्र- 22 वर्ष

3- एकांश शर्मा पुत्र सचिन शर्मा पता- जीरकपुर, जिला मोहाली, पंजाब, उम्र- 21 वर्ष

4- सात्विक पुत्र संजीव कुमार पता- सिवानी, जिला भिवानी, हरियाणा उम- 21 वर्ष

5- मोहित सांगवान पुत्र आनंद सांगवान पता- एमसी कॉलोनी, चरखी दादरी, हरियाणा, उम्र- 24 वर्ष

6- नितिन पुत्र जय सिंह पता- रामपुर, जिला रेवाड़ी, हरियाणा, उम्र – 21 वर्ष

7- मयंक पिता का नाम: मुकेश कुमार पता- राता कलां, महेंद्रगढ़, हरियाणा उम्र- 20 वर्ष

8- अक्षय मुखिया पुत्र यशवीर, पता- लाडपुर, जिला- झज्जर, हरियाणा, उम्र- 23 वर्ष,

9- हर्ष पुत्र अनूप कुमार पता- सुइयावल, तहसील- भिवानी, जिला- भिवानी, हरियाणा, उम्र- 22 वर्ष,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *