Home / उत्तराखंड / खड़गे के दौरे की सफलता से बौखलाये भाजपाई  गढ़वाल व कुमाऊँ सभी जगह कांग्रेस की लहर : सूर्यकांत धस्माना 

खड़गे के दौरे की सफलता से बौखलाये भाजपाई  गढ़वाल व कुमाऊँ सभी जगह कांग्रेस की लहर : सूर्यकांत धस्माना 

देहरादून: कुमाऊं मंडल की राजनीति के केंद्र हल्द्वानी व उत्तराखंड की औद्योगिक राजधानी रुद्रपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की सफल रैली व प्रदेश कार्यसमिति की विस्तारित बैठक की सफलता से भाजपा बौखला गई है और उसके नेता अनापनशनाप बयानबाजी करने में लगे हैं यह बात आज सदस्य एआईसीसी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने रुद्रपुर से लौट कर अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही।

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि हल्द्वानी में खड़गे जी की रैली को असफल करने के लिए भाजपा ने पुलिस का सहारा लिया लेकिन कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं के दबाव से यह प्रयास असफल हो गया और भाजपा की उम्मीद से कई गुणा भीड़ रैली में देख कर भाजपा बेचैन हो गई और रुद्रपुर की शानदार विस्तारित कार्यसमिति को बैठक ने तो भाजपा के होश फाख्ता कर दिए जिससे वे अनर्गल बयानबाजी करने लगे। धस्माना ने कहा कि बीती १७ जुलाई को देहरादून में श्री राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम की बम्पर सफलता और हल्द्वानी की ऐतिहासिक रैली के बाद यह साफ हो गया है कि गढ़वाल कुमाऊं व तराई तीनों संभागों में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी तय है और उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *