Home / उत्तराखंड / यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, लोगों की समस्याओं को लेकर सीधे पहुंच रहे CM दरबार, समस्याओं का हो रहा निस्तारण

यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, लोगों की समस्याओं को लेकर सीधे पहुंच रहे CM दरबार, समस्याओं का हो रहा निस्तारण

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने शिष्टाचार भेंट कर स्व. राजेन्द्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, बड़कोट में अपनी विभिन्न छात्रहित मांगों को लेकर आंदोलनरत छात्र-छात्राओं के विषय में विस्तार से चर्चा की तथा उनका ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से महाविद्यालय को स्नातकोत्तर (PG) स्तर तक उच्चीकृत करने, डांडा गांव छानी से महाविद्यालय तक सड़क निर्माण, चारदीवारी से संबंधित भूमि विवाद का शीघ्र समाधान एवं विद्यार्थियों के लिए नियमित बस सेवा जैसी महत्वपूर्ण मांगों पर माननीय मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकर्षित किया। विश्वास है कि छात्रहित से जुड़े इन विषयों पर सरकार सकारात्मक एवं शीघ्र निर्णय लेगी।

इसके साथ ही, विश्व प्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के समग्र विकास एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु भी विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यमुना नदी के चैनलाइजेशन की वृहद योजना, घाटों के निर्माण एवं पुनर्निर्माण, खरसाली एवं नारायणपुरी में पार्किंग निर्माण, घोड़ा-खच्चर एवं डंडी-कांडी संचालकों के लिए पृथक पार्किंग व प्रतीक्षालय, श्रद्धालुओं के लिए अलग पैदल मार्ग, स्वच्छता एवं वैज्ञानिक कूड़ा निस्तारण व्यवस्था, यात्राकाल में नियमित हेली सेवा एवं हेली एम्बुलेंस, जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पर्याप्त शौचालयों का निर्माण, स्नान कुंड का पुनर्निर्माण, मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण तथा मंदिर के समीप अतिथि गृह के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। विश्वास है कि देवभूमि की आस्था के इस प्रमुख केंद्र के विकास हेतु इन जनहितकारी मांगों पर भी सकारात्मक एवं शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

साथ ही, ग्राम कुपड़ा में 11 से 19 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत महापुराण यज्ञ एवं 17 अगस्त को आयोजित होने वाले श्री शेषनाग पंचमी महोत्सव (माखन की होली) के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री को सादर आमंत्रित किया।

छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की चिंता हो, यमुनोत्री धाम के समग्र विकास का संकल्प हो या हमारी सनातन सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकास भी और विरासत भी” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा, संस्कृति, आस्था एवं जनसेवा के प्रत्येक आयाम में हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *