Home / उत्तराखंड / UKSSSC पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड हाकम सिंह पर ED का शिकंजा, 63.30 लाख रुपये की चल व अचल संपत्ति अटैच

UKSSSC पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड हाकम सिंह पर ED का शिकंजा, 63.30 लाख रुपये की चल व अचल संपत्ति अटैच

UKSSSC भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले से जुड़ी‌ बड़ी खबर है।बता दें कि नकल मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने नकल मामले के मास्टरमाइंड हाकम सिंह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 63.30 लाख रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच कर दिया है. बता दे की हाकम सिंह उत्तरकाशी का रहने वाला है जब हाकम सिंह की गिरफ्तारी हुई उसे दौरान लोगों का उसे पर गुस्सा पूरा था और लोगों ने उनके घर पर धावा बोला था।

बता दें कि यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की गई है. ईडी का दावा है कि यह संपत्ति भर्ती घोटाले से अर्जित अवैध कमाई से खरीदी गई थी.

आपको बता दें कि ईडी ने अपनी जांच देहरादून के रायपुर थाने और विजिलेंस सेक्टर में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी. यह मामला साल 2021 में आयोजित UKSSSC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा तथा वर्ष 2016 की VDO और VPDO भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है. जांच एजेंसियों का मानना है कि भर्ती प्रक्रिया में बड़े स्तर पर धांधली की गई थी, जिससे कई उम्मीदवारों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाया गया.

यूके ट्रिपल एससी पेपर लिक मामले में हाकम सिंह मास्टरमाइंड है।. एजेंसी के अनुसार वह पेपर लीक गिरोह का प्रमुख सदस्य था. उसके साथ प्रश्नपत्र छापने वाली कंपनी RMS Techno Solutions Pvt. Ltd. के कुछ कर्मचारी, सरकारी अधिकारी, बिचौलिए और अन्य सहयोगी जुड़े हुए थे. आरोप है कि इस नेटवर्क ने परीक्षा से पहले गोपनीय प्रश्नपत्र लीक किए और उम्मीदवारों से मोटी रकम लेकर उन्हें उपलब्ध कराया. इसके जरिए लाखों रुपये की अवैध कमाई की गई.

जांच में ईडी को पता चला कि हाकम सिंह रावत ने अभ्यर्थियों से लगभग 1 करोड़ रुपये वसूले थे और संपत्ति बनाई थी। जांच में उसके बैंक खातों में बड़ी मात्रा में नकद जमा होने के प्रमाण मिले. एजेंसी का कहना है कि यह राशि उसकी घोषित आय के अनुरूप नहीं थी. ईडी के मुताबिक अवैध कमाई को छिपाने और वैध दिखाने के लिए कई वित्तीय तरीकों का इस्तेमाल किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *