उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर से देहरादून चमोली उत्तरकाशी टिहरी बागेश्वर समेत कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए बागेश्वर में जिलाधिकारी ने छुट्टी का ऐलान किया है जिसके तहत एक से 12 वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे.








