उत्तराखंड की स्थानीय पार्टी क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल से बड़ी खबर है। बता दे की यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष ने आशूतोष नेगी को केंद्रीय उपाध्यक्ष के पद से पद मुक्त कर दिया है जिसको लेकर आदेश भी जारी किया गया है।
वहीं उत्तराखण्ड क्रांति दल दूसरी बड़ी खबर ये है कि पार्टी ने कैप्टन राकेश ध्यानी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर यह आरोप है कि उन्होंने लगातार पार्टी के खिलाफ बयान बाजी की। सोशल मीडिया पर तमाम तरीके के आरोप लगाए इसके बाद उन्हें पार्टी से निकाला जाता है। 







