Home / उत्तराखंड / देहरादून SSP प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग कर शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 4 युवकों को किया गिरफ्तार

देहरादून SSP प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग कर शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 4 युवकों को किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में हुड़दंगियों पर देहरादून पुलिस ने सख्त कार्यवाही की।सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग कर शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 04 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। देहरादून एसएसपी द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियो को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने केे लिए निर्देशित किया गया है।

बता दें कि 16 जुलाई को चौकी बिधौली पर सूचना प्राप्त हुई कि बिधौली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है, जिस पर दोनों पक्ष एक दूसरे से लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचा रहे हैं।सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर दोनों पक्ष उग्र होकर एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे, जिन्हें पुलिस बल द्वारा समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों ही पक्ष और अधिक उग्र होकर एक दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों के 04 लोगों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम पता:

1- राहुल पुत्र श्री राजेश नि0 32 बीघा बिधौली प्रेमनगर देहरादून उम्र 21 वर्ष स्थाई पता सेक्टर 6 पानीपत हरियाणा

2-आर्यन पुत्र श्री सुनोल कुमार नि0 32 बीघा बिधौली थाना प्रेमनगर उम्र 21 वर्ष स्थाई पता अर्जुन नगर हापुड उ0प्र0

3-विश्वेन्द्र उर्फ विशु त्यागी पुत्र सचिन त्यागी नि0 मसूरी बुडस पौंधा स्थाई ग्राम जुलेडा पो0 सरगना जिला मेरठ उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष

4- कार्तिक शर्मा पुत्र राजेश कुमार शर्मा निवासी 32 बीघा बिधौली स्थाई पता 157/10 बलवीर नगर थाना शाहदरा दिल्ली उम्र 21 वर्ष

पुलिस टीम

1- उ0नि0 जैनेंद्र सिंह राणा, चौकी प्रभारी बिधोली

2- कां0 जगजोत

3- कां0 संदीप

5- कां0 जसवीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *