देहरादून।देहरादून समेत उत्तराखंड में जारी ऑपरेशन प्रहार के तहत डालनवाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन प्रहार के तहत माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल द्वारा निर्देश दिये गये थे।
इसी के तहत कोतवाली डालनवाला पुलिस टीम गठित कर द्वारा बीते दिन माननीय न्यायालय से वाद सं0- 336/2024 अन्तर्गत धारा 138 NI ACT में वांछित चल रहीं 03 महिला अभियुक्ता/वारंटियों (1) सरिता देवी पत्नी सुरेश कुमार निवासी- 144 डी0एल0 रोड, अम्बेडकर कॉलोनी, दे0दून उम्र 38 वर्ष, गीता रानी पत्नी अजय कुमार निवासी- 164 डी0एल0 रोड अम्बेडकर कॉलोनी, उम्र 40 वर्ष व (3) राजो पत्नी बिशन सिंह निवासी- 166 डी0एल0 रोड अम्बेडकर कॉलोनी दे0दून उम्र 50 वर्ष को नालापानी क्षेत्र से उनके मस्कनों से बाद वारंट दिखाकर हस्ब कायदा गिरफ्तार किया गया, जिनको आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नाम पता अभियुक्ता/वारंटी
(1) सरिता देवी पत्नी सुरेश कुमार निवासी 144 डी0एल0 रोड अम्बेडकर कॉलोनी दे0दून उम्र 38 वर्ष
(2) गीता रानी पत्नी अजय कुमार निवासी 164 डी0एल0 रोड अम्बेडकर कॉलोनी दे0दून उम्र 40 वर्ष,
(3) राजो पत्नी बिशन सिंह निवासी 166 डी0एल0 रोड अम्बेडकर कॉलोनी दे0दून उम्र 50 वर्ष
पुलिस टीम
1- अपर उ0नि0 सुबोध कुमार, कोतवाली डालनवाला, देहरादून
2- म0हे0का0 375 निर्मला, कोतवाली डालनवाला, देहरादून
3- म0का0 325 हलीमा बानो, कोतवाली डालननवाला, देहरादून
4- का0 1495 जसवीर कुमार, कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून
5- का0 1020 रामेन्द्र राणा, कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून







