Home / उत्तराखंड / देहरादून / देहरादून से बड़ी खबर, पुलिस और बदमाशों का आमना सामना, थाना प्रभारी को मारी गोली, SSP मौके पर

देहरादून से बड़ी खबर, पुलिस और बदमाशों का आमना सामना, थाना प्रभारी को मारी गोली, SSP मौके पर

देहरादून: राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून में एक बार फिर से पुलिस व बदमाशों का आमना सामना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी को गोली मारी गई है। वही जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश ढेर किया जबकि एक फरार है।मामला थाना प्रेमनगर का है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह मौके के लिए रवाना हुए.

जानकारी के अनुसार पुलिस को इलाके में लूट की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए पीछा शुरू किया। जब पुलिस बदमाशों के करीब पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश ढेर हो गया।

मुठभेड़ के दौरान SHO नरेश राठौड़ को गोली लग गई, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश में क्षेत्र में सघन कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश जारी है।

पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, हालांकि पुलिस ने जल्द ही फरार आरोपी को पकड़ने का दावा किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *