Home / उत्तराखंड / देहरादून / पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी पर दून पुलिस की कार्यवाही, एसएसपी के निर्देश पर मौके पर पहुँचे उच्चाधिकारियों ने संभाली सर्च अभियान की कमान

पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी पर दून पुलिस की कार्यवाही, एसएसपी के निर्देश पर मौके पर पहुँचे उच्चाधिकारियों ने संभाली सर्च अभियान की कमान

देहरादून : पासपोर्ट ऑफिस में धमाकों की धमकी पर दून पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की। एसएसपी दून के निर्देशों पर मौके पर पहुँचे उच्चाधिकारियों द्वारा सर्च अभियान की कमान संभाली।बी०डी०एस० तथा डॉग स्क्वाड के साथ सम्पूर्ण परिसर में सर्चिंग अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान पासपोर्ट ऑफिस परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से पासपोर्ट आफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

आज दपासपोर्ट ऑफिस से सूचना मिली कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से पासपोर्ट ऑफिस को बम से उडाने की धमकी दी गई है।

सूचना का त्वरित संज्ञान लेते हुए देहरादून एसएसपी के निर्देशों पर मौके पर पहुँचे उच्चाधिकारियों द्वारा सर्च अभियान के कमान संभालते हुए डॉग स्क्वाड तथा बम डिस्पोजल स्क्वाड तत्काल मौके पर बुलाया गया। मौके पर पुलिस द्वारा तत्काल पास पोर्ट ऑफिस परिसर को खाली कराते हुए डॉग स्क्वाड तथा बी०डी०एस० टीम के साथ सम्पूर्ण परिसर की सघन चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान टीम को किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *