Home / उत्तराखंड / देहरादून / उत्तराखण्ड : ANTF का नशे पर कड़ा प्रहार, 2 किलो 180 ग्राम चरस व 5 किलो डोडा पोस्त्त के साथ 1 नशा तस्कार गिरफ्तार

उत्तराखण्ड : ANTF का नशे पर कड़ा प्रहार, 2 किलो 180 ग्राम चरस व 5 किलो डोडा पोस्त्त के साथ 1 नशा तस्कार गिरफ्तार

देहरादून : एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स उत्तराखंड का सप्ताह भर में दूसरा कड़ा प्रहार ।एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने थाना जनपद देहरादून पुलिस टीम के संयुक्त अभियान के साथ 2किलो 180ग्राम चरस (व्यवसायिक मात्रा) व 5 किलो डोडा पोस्त्त के साथ 01 नशा तस्कार को किया गिरफ्तार।

मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तहत पुलिस उपाधीक्षक परवेज़ अली के पर्यवेक्षण में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम द्वारा थाना ऋषिकेश पुलिस टीम के साथ संयुक्त अभियान में 23 फरवरी को थाना ऋषिकेश क्षेत्र से अभियुक्त भागवत पुत्र नारायण पता न्यू सारी थाना धोत्री उत्तरकाशी से कार में अवैध चरस 2.180 किलोग्राम व 5 किलोग्राम डोडा पोस्त की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त द्वारा पूछने पर बताया गया कि वो चरस व डोडा पोस्त को वो सुंदर नाम का व्यक्ति जो पिंसवाद बूढा केदार जनपद टिहरी गढ़वाल का रहने वाला है से लेकर आया था जिसे मैं ऊंचे दामों पर देहरादून व ऋषिकेश क्षेत्र बेचने आया था जिससे मुझे बहुत अधिक मुनाफा होता लिए यह काम अधिक धन कमाने की लालच में करता था l

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम

भागवत पुत्र नारायण पता ग्राम न्यू सारी थाना धोतरी जनपद उत्तरकाशी उम्र 31वर्ष

बरामदगी का विवरण

1– 2 किलो 180 ग्राम अवैध चरस (व्यवसायिक मात्रा)

2- 5 किलोग्राम डोडा पोस्त

एसटीएफ एसटीएफ अजय सिंह द्वारा आज अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें। किसी भी प्रकार के लालच में न आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ/ANTF उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।

 

*एसटीएफ से संपर्क हेतु* 0135-2656202, 9412029536

 

*एएनटीएफ/एसटीएफ टीम*

1.इंस्पेक्टर भवानी शंकर पंत

2.Si दीपक मैठाणी

3.Asi योगेन्द्र सिंह

4.Asi मनोज बेनीवाल

5.ct दीपक नेगी

6.Ct दीपक चंदौला

7.Ct प्रशांत चौहान

जनपद देहरादून

थाना ऋषिकेश पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *