चमोली : चमोली जिले के माणा गांव के पास आज हिमस्खलन हुआ जिसमें 57 लोग फंस गए। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जनपद में बद्रीनाथ धाम से 6 किलोमीटर आगे हिमस्खलन में फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। शाम 5:00 बजे तक 32 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, शेष 25 लोगों को निकालने की कार्रवाई गतिमान है।
वहीं सीएम धामी के निर्देश पर हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है। घटना से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए नंबर जारी किए गए हैं। 8218867005, 9058441404,दूरभाष न0 0135 2664315 व टोल फ्री न0 1070 पर सम्पर्क कर सकते हैं। ये नम्बर उत्तराखण्ड राज्य आपदा परिचालन केन्द्र के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैन।