Home / हरिद्वार / Video : SSP का बयान -उमेश कुमार और चैंपियन के खिलाफ मुकदमें दर्ज, सुरक्षा के लिए दिए गए गनर भी होंगे वापस, असलहाधारियों के लाइसेंस होंगे निरस्त

Video : SSP का बयान -उमेश कुमार और चैंपियन के खिलाफ मुकदमें दर्ज, सुरक्षा के लिए दिए गए गनर भी होंगे वापस, असलहाधारियों के लाइसेंस होंगे निरस्त

खानपुर से वर्तमान विधायक उमेश कुमार और पूर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन विवाद में हरिद्वार एसएसपी रामेंद्र डोभाल ने कहा कि जिले में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी के तहत मौजूदा विधायक और पूर्व विधायक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं .

एसएसपी का साफ शब्दों में स्पष्ट संदेश है कि गुंडई किसी सूरत में बर्दाश्त नही होगी। मौजूदा एवं पूर्व विधायकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किया गया है

साथ ही एसएसपी ने बताया सुरक्षा में दिए गए गनर होंगे वापस, उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। दोनों पक्षों के असलहाधारियों के लाइसेंस होंगे निरस्त, निरस्तीकरण की रिपोर्ट की प्रेषित की जाएगी।

https://youtu.be/KjjJvdbwdl0?si=KFlLbq2_C9nA1ko8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *