चमोली : उत्तराखंड के ऊचाई वाले इलाकों मे़ सीजन की पहली बर्फबारी हुई। चकराता और गंगोत्री यमुनोत्री मे़ बीते दिन बर्फबारी से ठंड बढ़ गई। वहीं चमोली जिले के भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, नीति मलारी, औली,ज्योतिर्मठ में आधी रात से हो रही बर्फबारी से ठंड बढ़ गई। बर्फबारी होने से पर्यटकों और व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। लोगों ने अलाव का सहारा लिया। पहाड़ मे़ बर्फबारी से मैदानी जिलों में भी ठंड बढ गई है।