प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को शैलजा कुमारी और पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। दर असल करन माहरा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी में की गई नियुक्तियों को उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रभारी शैलजा कुमारी ने रद्द कर दिया है।
उन्होंने एक पत्र जारी कर कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन में कुछ अस्थायी नियुक्तियां की गई हैं। जिन नियुक्तियों की अनुमति अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के परमिशन के बिना की गई है, उन्हें तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है। जाहिर है, कुमारी शैलजा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को बड़ा झटका दिया है।