BIG BREAKING : उत्तराखंड की राजनीति में उठापटक, एक और विधायक बदल सकता है दल

देहरादून: चुनाव नजदीक आते ही पार्टियों में कुनबा बढ़ाने की होड़ नजर आने लगी है। खबरों में भी अब सियासी सुर्खियां ही नजर आ रही हैं। चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। प्रीतम पंवार के बीजेपी में जाने की अटकलें भी पहले से ही लगाई जा रही थी, वो शामिल भी हो चुके हैं, लेकिन एक और विधायक के दल बदलने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। उनके किसी दूसरे दल के नेताओं के संपर्क में होने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

उत्तरकाशी जिले की राजनीति में प्रीतम पंवार के जाने के बाद भूचाल सा आ गया है। हर तरफ चर्चाएं चल रही हैं। चर्चा इस बात की भी है कि एक विधायक दल बदल सकता है। विधायक कौन हैं यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन जिस तरह से चर्चाएं चल रही हैं। उनके अनुसार जिले का एक और विधायक दल बदल सकता है। अब विधायक कांग्रेस से भाजपा में जाएगा या भाजपा से कांग्रेस में आएगा, फिलहाल यह साफ नहीं है। इतना तय है कि विधायक के जाने से कई लोगों को राजनीति गणित बिगड़ जएगा और कुछ लोगों के लिए विधानसभा में नए अवसर बनेंगे। विधायक के दल बदलने के बाद कुछ और लोगों के भी दल बदलने की संभावाएं बनती नजर आ रही हैं।

इधर, कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसी नेता भी चुनाव से ठीक पहले भाजपा को तेवर दिखा रहे हैं। उमेश शर्मा काऊ मामले में सभी बागी विधायक एकजुट नजर आ रहे हैं। हरक सिंह रावत ने यहां तक कह डाला कि उनके कहने पर सभी विधायकों ने पार्टी छोड़ी थी। उनके साथियों का अपमान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी मिलकर विचार कर रहे हैं। पार्टी में अपनी बात रखी जाएगी। विधायक का अपमान कतई ठीक नहीं है। हरक ने यह भी कहा कि भाजपा में जिन नेताओं को खुद का वजूद नहीं है, वो उनको निशाना बना रहे हैं। सतपाल महाराज ने भी काऊ का समर्थन किया और सुबोध उनियाल भी उनके साथ खड़े नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *