उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : कांग्रेस में शामिल होंगे भाजपा के 6 विधायक, जानिए किसने किया दावा?

विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री नेताओ विधायकों का दल बदलने का सिलसिला जारी है। इस कारण उन्हे दल बदलू भी कहा जा रहा है। वहीं बता दें कि अबसभी पार्टियां सतर्क है। रुठों को मनाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा समेत विपक्षी पार्टियां चुनावी जंग जीतने के लिए मेहनत कर रही हैं। वहीं इस बीच दल बदलने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। पहले भाजपा ने दो विकेट चटके तो वहीं कांग्रेस ने भी यशपाल और उनके बेटे को अपने पाले में लाकर लीड का अंतर कम किया

। इस बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने बड़ा दावा किया है जिससे एक बार फिर से उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मच गई है।

कुंजवाल ने दावा किया है कि जल्द ही भाजपा के छह विधायक कांग्रेस में शामिल होंगे। हालांकि उन्होंने नाम नहीं खोले हैं लेकिन इतना जरूर कहा है कि तीन गढ़वाल मंडल जबकि तीन कुमाऊं से हैं। गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई से परेशान जनता ने भाजपा को आगामी चुनाव में सबक सिखाने का मन बना लिया है। कोरोना काल में माध्यम और गरीब वर्ग के लोग रोजी-रोटी के लिए परेशान हैं। जनता की नाराजगी से सहमे सत्ताधारी दल के विधायक चुनाव में जीत को लेकर आशंकित हैं। वहीं भाजपा सरकार की कार्यशैली से नाराज छह विधायक जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *