उत्तराखंड की राजनीति में गजब : सीएम के आने से पहले कई भाजपाई रातों-रात बन गए ग्राम प्रधान

ऊधम सिंह नगर : सूबे के मुख्यमंत्री के जिला भ्रमण के दौरे पर भाजपाईयों पर ऐसा सुरूर चढ़ा कि कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले को होल्डिंगों से पाट दिया। परन्तु कार्यकर्ताओं का दिल होल्डिंग लगाने भर से नहीं भरा। होल्डिंग्स में भाजपाईयों को पार्टी द्वारा सौंपे पदों को लिखाने की होड़ मची रही। अपने कद और पद को बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने ऐढ़ी चोढ़ी का जोर लगाया हुआ है। लेकिन कमाल तो तब हो गया जब भाजपाइयों ने खुद को स्वयंभू ग्राम प्रधान घोषित कर लिया और सड़कों को अपने नाम के साथ ग्राम प्रधान लिखकर होल्डिंग्स से पाट दिया गया।

ग्राम प्रधान के प्रधान पति अपना कद बढा़ने के लिए रितों रात प्रधान बन बैठे जो कि उत्तराखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि कई महिला ग्राम प्रधान के पतियों ने पोस्टर में अपने आप को ग्राम प्रधान बताते हुए सीएम के सामने इंप्रेशन जमाने का काम किया है जो कि चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *