काशीपुर : दिल्ली केसीएम अरविंद केजरीवाल आज काशीपुर दौरे पर हैं। जहां उनकी जनसभा है. वहीं बता दें कि आज काशीपुर में अरविंद केजरीवाल ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। बता दें कि केजरीवाल ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार बनने के बाद को हर महीने महिलाओं को 1-1 हजार रुपये देंगे। महिला सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल ने ये ऐलान किया है।
अरविंद केजरी ने संबोधित करते हुए कहा कि कोई पार्टी नहीं चाहती महिलाओं को सम्मान मिले। सारी पार्टियां हमारे खिलाफ खड़ी हो रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार फैसला महिलाएं लेंगी। सरकार पर वार करते हुए अरविद केजरीवाल ने कहा कि 55 हजार करोड़ के बजट में 11 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार होता है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार उत्तराखंड में महिलाएं फैसला लेंगी। हमारी पार्टी आम आदमी को राहत देने का काम कर रही है।












