दावा : सोनप्रयाग से केदारनाथ जाने के लिए दौड़ लगा रहे हजारों श्रद्धालु, VIDEO वायरल

सोनप्रयाग : सोशल मीडिया पर आज उत्तराखंड का वीडियो सुर्खियों में है। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक भीड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो की सोनप्रयाग का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये सभी लोग श्रद्धालु हैं जो की केदारनाथ जाने के लिए दौड़ लगा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि भीड़ में सभी श्रद्धालु हैं जो कि सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए दौड़ लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर श्रद्धालुओं की भीड़ का वीडियो वायरल होते ही शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

आपको बता दें कि ये वीडियो केदारनाथ यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव सोनप्रयाग का बताया जा रहा है। वीडियो चंद मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। शासन से लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। खबर उत्तराखंड इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर हजारों की तादात में लोग सोनप्रयाग पुल से गुजर रहे हैं।

दरअसल, तीन दिनों तक पहाड़ी जिलों में हुई मूसलाधार बारिश कर कारण केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया था। ऐसे में तीर्थ यात्री जगह-जगह फंसे हुए थे। तीर्थ यात्री 17, 18 एवं 19 अक्टूबर तक यात्रा बन्द होने के कारण रुके हुए थे। ऐसे में जब 20 अक्टूबर को केदारनाथ यात्रा को खोला गया तो सोनप्रयाग यात्रा पड़ाव में तीर्थ यात्रियों की हजारों में भीड़ जमा हो गयी। यह वीडियो उस दौरान का है, जब केदारनाथ यात्रा को खोला गया और तीर्थयात्री बड़ी संख्या में सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *