Home / उत्तराखंड / वकील पिता की लाइसेंस रिवॉल्वर से 20 साल के युवक ने खुद को मारी गोली,UIT में कर रहा था पढ़ाई

वकील पिता की लाइसेंस रिवॉल्वर से 20 साल के युवक ने खुद को मारी गोली,UIT में कर रहा था पढ़ाई

 

विकासनगर से इस वक्त की बड़ी और बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। बादामावाला क्षेत्र में रहने वाले एक नामी अधिवक्ता के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 20 वर्षीय युवक अंश गुप्ता ने अपने पिता के लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारी।

घटना उस समय की है जब अंश गुप्ता दोपहर करीब तीन बजे कॉलेज से घर लौटा था। परिजनों के अनुसार, वह पहले अपने पिता के कमरे में गया और फिर अपने कमरे में चला गया। कुछ ही देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर मां और बहन मौके पर पहुंचीं, जहां अंश खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसके सिर में गोली लगी थी और पास में ही लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी हुई थी।

परिजन आनन-फानन में अंश को उप जिला अस्पताल विकासनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

मृतक अंश गुप्ता उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता विवेक गुप्ता शहर के जाने-माने अधिवक्ता हैं।

कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं के अनुसार, युवक ने पिता के कमरे में बने डिजिटल लॉकर से रिवॉल्वर निकाली थी। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *