पौड़ी : बीते दिन बुधवार को खबरें चली कि पौड़ी ज़िले के पाबौ, बुरांशी गांव निवासी सेना के जवान मनदीप सिंह नेगी शहीद हो गए हैं। हम उन्हें सलाम करते हैं क्योंकि वो फौजी थे और देश की रक्षा कर रहे थे लेकिन आपको बता दें कि वो शहीद नहीं हुए थे बल्कि उन्होंने आत्महत्या कीथी। जी हां उनका शव खून से लतपत पार्थिव शरीर मिला था। वो ऑन ड्यूटी थे और उनकी राइफल से ही तीन गोलियां चली थी। ऐसी खबर सामने आई है कि पाबौं के मन्दीप सिंह (26 ) ने आत्महत्या की थी। वो सेना की 32-इनफ्रेंट्री में मेरठ के फाजलपुर में तैनात थे। इस घटना की जानकारी उनके परिजनों तक पहुँचाई गई। फ़िलहाल सेना के अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा के फाजलपुर क्षेत्र में सेना की 32-इनफ्रेंट्री में तैनात सेना के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। घटना मंगलवार देर रात दो बजे की है, जब जवान संतरी की ड्यूटी पर तैनात था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव मर्चरी पहुंचा दिया। वहीं सेना के अफसरों ने जवान के स्वजनों को भी घटना की सूचना दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पाबौ के मनदीप सिंह नेगी 26 साल के थे जो की 2015 सेना में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात में अपनी सर्विस राइफल इंसास के साथ मनदीप संतरी की ड्यूटी कर रहे थे। रात करीब 1:30 और 2:00 बजे के बीच में अन्य साथी सेना के जवानों को फायरिंग की आवाज सुनाई दी। अन्य जगहों पर तैनात सेना के जवान किसी अनहोनी की आशंका के चलते अलर्ट हो गए।कुछ देर बाद जब फायरिंग की जिस दिशा से आवाज सुनाई दी, जवान चेक करते हुए उस ओर पहुंचे, जहां देखा कि संतरी मनदीप का लहुलूहान शव पड़ा था। पास ही इंसास राइफल भी थी। सूचना पर सेना के अफसर भी पहुंच गए। राइफल की मैगजीन चेक की तो उसमें से तीन गोली फायर हुए थे, जबकि 17 गोली इंसास की मैगजीन में मौजूद थी। वहीं रायफल की फायरिंग निब ब्रस्ट के निशान पर लगी हुई थी।
मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की। मनदीप की ठोड़ी में दो गोली लगी थी, जो सिर से पार हो गई। जबकि तीसरी गोली गाल और कान को रगड़ती हुई निकल गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद यह तय हो गया था कि जवान ने रायफल का तीन गोली वाला ब्रस्ट खुद को मारकर आत्महत्या की है।
सेना के अफसरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की। सेना के जवान ने अपनी सर्विस राइफल इंसास से ब्रस्ट की तीन गोली मारकर आत्महत्या की है। राइफल की मैगजीन में 17 गोली और भरी हुई हैं। राइफल को कब्जे में लेकर शव मर्चरी पहुंचाया है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।