Home / उत्तराखंड / रंग‌ लगाने के बहाने युवती से छेड़खानी करने वाले दो‌ आरोपियों को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

रंग‌ लगाने के बहाने युवती से छेड़खानी करने वाले दो‌ आरोपियों को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून : थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में त्यौहार की आड में अराजकता फैलाने वाले को दून पुलिस ने कानून का पाठ पढ़ाया। रंग लगाने के बहाने युवती के साथ छेडछाड व उसके साथियों के साथ मारपीट करने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। त्यौहार के दौरान हुड़दंग करने व अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के एसएसपी देहरादून द्वारा निर्देश दिए थे।

आपको बता दें कि 5 मार्च को राजीव नगर निवासी एक युवक ने थाना नेहरू कॉलोनी पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि, होली के दौरान जब वो अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ अपने घर के बाहर मुख्य सडक पर खड़े थे तभी दो लड़के उनके पास आये तथा उनकी एक महिला मित्र के साथ छेड़खानी करते हुए बदतमीजी करने लगे, विरोध करने पर उक्त लडकों द्वारा वादी व उनके दोस्तों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर तत्काल मु0अ0सं0 – 84/2026, धारा- 74/115(2)/333/191(2)/304(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

देहरादून एसएसपी द्वारा दिये गये निर्देशों पर नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल व उसके आस-पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई व  जानकारी के आधार पर घटना में प्रकाश में आये दोनो आरोपियों विकास रावत व संजीव नेगी को गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- विकास रावत पुत्र डी०एस० रावत निवासी गंगोत्री निवास राजीव नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 40 वर्ष

2- संजीव नेगी पुत्र श्री भगत सिंह नेगी निवासी 232 दीप नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 30 वर्ष

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *