Home / उत्तराखंड / देहरादून / देहरादून हत्या मामला : मृतक विक्रम शर्मा पर है 50 से अधिक मुकदमें, झारखंड का है हिस्ट्रीशीटर, बना लिए थे कई दुश्मन

देहरादून हत्या मामला : मृतक विक्रम शर्मा पर है 50 से अधिक मुकदमें, झारखंड का है हिस्ट्रीशीटर, बना लिए थे कई दुश्मन

आज डालशवाला क्षेत्र स्थित सिल्वर सिटी के पास तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी जिसका नाम विक्रम शर्मा बताया जा रहा है जो स्टॉक क्रेशर संचालक व प्रॉपर्टी डीलर बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि युवक जिम कर कर बाहर आ रहा था. सूचना मिलते ही मौके पर आईजी, एसएसपी पहुंचे। पूरे देहरादून शहर में पुलिस संघन चेकिंग कर रही है। आस पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

वहीं जानकारी मिली है कि मृतक विक्रम शर्मा पर चल 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे जो की झारखंड, जमशेदपुर का हिस्ट्री शीटर गैंगस्टर है। इसके और उसके साथियों पर 50 से अधिक मुकदमें दर्ज है जिसमें हत्या जैसे गंभीर अपराध शामिल है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और जल्द उनकी गिरफ्तारी का दावा किया है।

जानकारी यह भी मिली है कि मृतक विक्रम शर्मा का लंबा आपराधिक इतिहास है जिसने अपने कई दुश्मन बना लिए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *