उत्तराखंड : राष्ट्रपति चुनाव मतदान का समय हुआ समाप्त, कुल पड़े 67 वोट, इन विधायकों ने नहीं किया मतदान

*देहरादून : राष्ट्रपति चुनाव मतदान का समय समाप्त हो गया है। राष्ट्रपति चुनाव में कुल 67 वोट विधायको ने अपने मत का प्रयोग किया। इसी के साथ भाजपा के 46 विधायकों ने मतदान का प्रयोग किया।

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास तबियत बिगड़ने के कारण वोट नहीं डाल पाए वो अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं कांग्रेस के 19 में से 17 विधायकों ने वोट डाला।

कांग्रेस के विधायक राजेन्द्र भंडारी और तिलक राज बेहड़ ने वोट नहीं डाला। साथ ही 2 निर्दलीय विधायकों और एक बसपा के विधायक ने वोट डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *